Good news : एक हफ्ते पहले आया मानसून, देश के अनेक हिस्सों में यलो अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में मानसून 7 दिन पहले ही राज्य में प्रवेश कर गया है. दक्षिण पश्चिमी मानसून प्रदेश के बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और मंडला तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार दोपहर इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बीते 10 दिन से मानसून के लगातार सक्रिय होने के कारण यह एक सप्ताह पहले आ गया है। हालांकि इसके पूरी तरह से यह 20 जून तक सक्रिय होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि 13-14 जून तक मानसून के इंदौर-भोपाल पहुंचने की संभावना है। जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में तथा रीवा, सतना, बैतूल, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cyVpkA
कोई टिप्पणी नहीं