बाबू भइया, हम बच गए CBSE 12वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद मीम्स की बाढ़, हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

कोरोना से उत्पन्न हुई परिस्थितियों के कारण इस वर्ष बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई, मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। फैसले की घोषणा होने के बाद से सोशल मीडिया पर एक तरफ त्योहार सा मनाया जाने लगा, वहीं कई सारे फनी मेम्स भी शेयर की जाने लगे हैं।
12वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर अलग अलग तरह के मेम्स शेयर किए जाने लगे हैं, जिसमें एक तस्वीर पर हेरा फेरी फिल्म के एक तस्वीर साझा कर उसपर लिखा हुआ है कि, ‘बाबू भैया हम बच गए’। वहीं एक तस्वीर पर लगान फिल्म की तस्वीर साझा कर लिखा गया कि, ‘हम जीत गए’, इतना ही नहीं एक तस्वीर में तो बैकबेंचर्स टॉपर्स को चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं और उसपर लिखा ‘तकलीफ हो रही होगी आपको’।*CBSE Class 12 exams cancelled*
— Mr. Stark (@Mr_Stark_) June 1, 2021
Students who were not studying right now : #BigBreaking pic.twitter.com/JrMea8y7Bd
इनके अलावा सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म पर तस्वीर के अलावा छोटे-छोटे डांस का वीडियो डाल कर खुशी मना रहे हैं वहीं अलग अलग प्रकार के मेम्स शेयर किए जाने लगे हैं। दरअसल बैठक के बाद निर्णय लिया गया है कि बारहवीं कक्षा के छात्रों का परिणाम बेहतर मानदंड के अनुसार समयबद्ध तरीके से घोषित किया जाएगा। मंगलवार को हुई बारहवीं बोर्ड परीक्षा पर की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, सीबीएसई के चेयरमैन आदि मौजूद रहे थे।CBSE Class 12 Exam also got Cancelled.#cbseboardexams #CBSEnews pic.twitter.com/G3y8rnPpEQ
— IndiaTrending.in (@IndiaTrendingin) June 1, 2021
#cancelboardexam2021 @narendramodi @DrRPNishank
— Gaurav (@Alphagaurav29) May 31, 2021
Government /CBSE on exam Desicion be like ?? pic.twitter.com/Q0WI4cDNX4
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34EG2CU
कोई टिप्पणी नहीं