Breaking News

भारत को कोरोना ने फिर दिया बड़ा झटका, इतने मिले पॉजिटिव, हर घंटे इतने मरीज की दर्दनाक मौत


देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के दैनिक मामलों में एक बार फिर थोड़ी बढ़ोतरी होने के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 1,32,788 नये मामले सामने आये, लेकिन इस वायरस से निजात पाने वाले लोगों की संख्या इसकी चपेट में आने वाले लोगों से एक लाख से अधिक रही, जिससे रिकवरी दर बढ़कर 92.48 फीसदी हो गया है। इस बीच सोमवार को 23 लाख 97 हजार 91 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 21 करोड़ 85 लाख 46 हजार 667 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,32,788 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 83 लाख 07 हजार 832 हो गया। इस दौरान दो लाख 31 हजार 456 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसे मिलाकर देश में अब तक दो करोड़ 61 लाख 79 हजार 085 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामले 1,01,875 कम होकर 17 लाख 93 हजार 645 रह गये हैं।पिछले 24 घंटों के दौरान 3,207 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढकऱ तीन लाख 35 हजार 102 हो गयी है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 6.34 फीसदी रह गयी है जबकि मृत्युदर 1.18 फीसदी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 22,680 घटकर 2,33,498 रह गये हैं। इसी दौरान राज्य में 35,949 और मरीजों के ठीक होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढकऱ 54,31,319 हो गयी है जबकि 854 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढकऱ 96,198 हो गया है। केरल में इस दौरान सक्रिय मामले 4551 कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 2,02,828 रह गयी है तथा 24,117 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढकऱ 23,34,502 हो गयी है जबकि 194 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 9009 हो गयी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uHvhdA

कोई टिप्पणी नहीं