भरी पंचायत में लड़की ने प्रधानपति को गोलियों से भुना, बोली-जीना हराम कर रखा था

कन्नौज के हीरापुरवा प्रधान के पति को भरी पंचायत में एक युवती ने गोली से उड़ाया था। वह इंतकाम की आग में जल रही थी। उसी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और प्रधानपति को पंचायत करने के लिए बुला लिया। वहीं तमाम लोगों के बीच युवती ने प्रधानपति को गोली से उड़ा दिया और साथियों के साथ फरार हो गई। पुलिस ने युवती समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। प्रधानपति की हत्या रविवार को की गई थी।प्रधान रामश्री के पति रामशरण की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि नामजद पांच में से दो आरोपित श्याम बिहारी व उसका भाई हेमचंद्र के डहलेपुर स्थित बाग में होने की सूचना मिली। दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि गोली गांव के ही संतराम की बेटी सीमा ने चलाई थी। पुलिस ने सीमा को उसके घर से पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि सीमा ने हत्या स्वीकार करते हुए बताया कि रामशरण ने उसका जीना दूभर कर रखा था। उत्पीड़न की इंतहा हो गई थी। इसका बदला लेने के लिए उसने हत्या की। उधर प्रधान के पुत्र दीपक द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया था कि उसके पिता को एक विवाद के निपटारे के लिए हो रही पंचायत में बुलाया गया था। उसी दौरान दूसरे पक्ष ने गोली मार कर हत्या कर दी। इसमें पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वारदात के बाद से पांचों हत्यारोपित फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई थी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gP3Dr7
कोई टिप्पणी नहीं