दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा - तालिबान से भारतीय अधिकारियों की मुलाकात क्या देशद्रोह नहीं?

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से दावा किया है कि भारतीय अधिकारी चुपचाप तालिबान से मिलने गए थे। दिग्विजय ने यह ट्वीट ऐसे समय में किया है जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चर्चा के दौरान अफगानिस्तान पर चर्चा की। समाचार संस्था बीबीसी की एक रिपोर्ट ट्वीट करते हुए राज्यसभा सांसद ने लिखा, यह बहुत ही गंभीर विषय है। भारत सरकार को इस विषय पर तत्काल वक्तव्य देना चाहिए। क्या BJP IT Cell इसको संज्ञान में लेकर देशद्रोह की श्रेणी में लेगा?बीबीसी की रिपोर्ट में अंग्रेजी अखबार द हिन्दू में दावा किया गया है कि भारतीय अधिकारियों ने कतर की राजधानी दोहा में मुलाकात की। अखबार ने दावा किया है कि कतर के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि भारतीय अधिकारियों का दौरा तालिबान के नेताओं से वार्ता के लिए हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार इस आशय की पुष्टि हुई है कि भारत, तालिबान से सीधे बात कर रहा है। द हिन्दू के अनुसार एक अधिकारी ने कहा, मैं मानता हूं कि तालिबान से बात करने के लिए भारतीय अधिकारियों ने एक दौरा किया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qk2FWZ
कोई टिप्पणी नहीं