Breaking News

शादी में तेज संगीत और पटाखे से हाथी को आया गुस्सा, जमकर मचाया तांडव


प्रयागराज के वन अधिकारी एक शादी के लिए किराए पर लिए गए हाथी के मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहे है। जोरदार संगीत बजने और समारोह में पटाखे फोड़ने के बाद किराए पर लिया गया हाथी उग्र हो गया। उसने गुस्से में आकर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और पंडालों को उखाड़ फेंका।घटना प्रयागराज के सराय इनायत थाना अंतर्गत अल्मापुर गांव की है। पुलिस ने कहा कि हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन हाथी ने संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया। सराय इनायत थाने के एसएचओ राकेश चौरसिया ने बताया कि घटना एक शादी के दौरान हुई जब दूल्हे और उसके मेहमानों का स्वागत किया जा रहा था और पटाखे फोड़े जा रहे थे। हाथी अचानक से उग्र हो गया, जिससे भगदड़ मच गई। काफी मशक्कत के बाद महावत ने हाथी को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में किया। एसएचओ ने कहा कि वन रेंजर अशोक कुमार को घटना की सूचना दे दी गई है और इस संबंध में उनसे उचित कार्रवाई करने को कहा गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wklnQD

कोई टिप्पणी नहीं