सावधानः कोरोना को हल्के में लेने की ना करें भूल, दुनिया पर मंडरा रहा है सबसे खतरनाक वैरिएंट का खतरा

दुनियाभर के कई मुल्कों में जहां कोरोनावायरस के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। वहीं, दूसरी ओर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में फिर से वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। इन मुल्कों में संक्रमण में हो रही बढ़ोतरी की असल वजह कोरोना का डेल्टा वेरिएंट है। इस वेरिएंट की वजह से ब्रिटेन में एक बार फिर कोरोना मामलों में इजाफा हुआ है। इसके अलावा, श्रीलंका में भी डेल्टा वेरिएंट का पहला मामला रिपोर्ट किया गया है। वहीं, वियतनाम में भी संक्रमण में इजाफा हो रहा है। इसके पीछे की वजह वायरस का हाइब्रिड वेरिएंट माना जा रहा है। डेल्टा वेरिएंट की वजह से दुनियाभर के कई मुल्कों में प्रतिबंधों को लागू करना पड़ा है। ब्रिटेन में कल चार महीने में पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण के 11 हजार से अधिक मामले सामने आए। सरकारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के 11,007 मामले सामने आए, जो 19 फरवरी के बाद से सबसे अधिक हैं। उस दिन 12,027 मामले सामने आए थे। सरकारी मुख्य चिकित्सा सलाहकार प्रोफेसर क्रिस विटी ने कहा कि संक्रमण के मामलों में वृद्धि अस्थायी है। लेकिन इससे निश्चित रूप से अस्पतालों पर भार बढ़ेगा। साथ ही इससे मौत के आंकड़ों में भी वृद्धि हो सकती है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S8F92L
कोई टिप्पणी नहीं