Breaking News

बर्बाद हो रहा है दुनिया के सबसे खूंखार तानाशाह का देश, एक किलो केले की कीमत पहुंची 3000 के पार


उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने पहली बार औपचारिक तौर पर स्वीकार किया है कि उनका देश खाने की भारी कमी से जूझ रहा है। उन्होंने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में कहा, लोगों के खाने की स्थिति अब तनावपूर्ण होती जा रही है। किम ने कहा कि कृषि क्षेत्र अनाज की पैदावार के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सका क्योंकि पिछले साल आए तूफानों की वजह से बाढ़ आ गई। रिपोट्र्स के अनुसार देश में खाने के सामान की कीमतें आसमान छू रही हैं। देश में केला प्रति किलो तीन हजार रुपए या इससे भी अधिक में बिक रहा है। उत्तर कोरिया में संकट कोरोना महामारी की वजह से भी गंभीर हो गया क्योंकि उसने पड़ोसी देशों के साथ अपनी सीमा बंद कर दी। इस वजह से चीन के साथ व्यापार कम हो गया। उत्तर कोरिया खाने के सामान, खाद और ईंधन के लिए चीन पर निर्भर रहता है। इसके अलावा उत्तर कोरिया अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से भी जूझ रहा है, जो उसके परमाणु कार्यक्रम करने की वजह से लगाए गए थे। किम जोंग उन ने देश की सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी की महत्वपूर्ण सेंट्रल कमिटी की बैठक में देश में खाने की किल्लत की स्थिति पर चर्चा की जो इस सप्ताह राजधानी प्योंगयांग में शुरू हुई।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cPKUtf

कोई टिप्पणी नहीं