हर हमले का सामना करने में सक्षम है अमरीकी राष्ट्रपति की कार, खूबियां जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

अमरीकी राष्ट्रपति बनने के बाद जो बाइडन अपने पहले विदेश दौरे पर ब्रिटेन पहुंचे हैं। यहां पर वो कॉर्नवेल में हो रहे तीन दिवसीय जी-7 सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान बाइडन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। हालांकि अमरीकी प्रशासन के सामने समस्या उस समय खड़ी हुई जब उन्हें लगा कि अमरीकी राष्ट्रपति की स्पेशल कार कॉर्नवेल की संकरी सड़कों पर चलना काफी मुश्किल है।हालांकि फिर भी दो स्पेशल बुलेटप्रूफ कारें कॉर्नवेल पहुंची हैं। ये कारें किसी भी प्रकार के हमले का सामने करने में सक्षम है। इसमें ऑक्सीजन के साथ ही आपतकाल के लिए खून की थैलियां भी हैं। इन कैडिलैक कारों को द बीस्ट का नाम दिया गया है। प्रत्येक कार की कीमत करीब एक मिलियन डॉलर है। जिनमें पांच इंच मोटी बुलेटप्रूफ खिड़कियां लगी हैं, जो परमाणु, जैविक या रासायनिक हमले का सामना करने में सक्षम हैं।नौ टन वजन वाली इस कार में बैलिस्टिक कवच लगा है, जिसे गोलियां भेद नहीं सकतीं। इसी के साथ प्रत्येक कार में ऑक्सीजन की आपूर्ति के साथ एक सीलबंद केबिन है। चिकित्सा आपात स्थिति के मामले में बाइडन के ब्लड ग्रुप वाले खून के बैग्स भी इस कार में मौजूद है। इतना ही नहीं कार से आंसू गैस भी छोड़ी जा सकती है। बता दें कि गाड़ी के टायर और फ्यूल टैंक कभी नहीं फट सकते। इतना ही नहीं कार में उपराष्ट्रपति और पेंटागन से बात करने के लिए सैटेलाइट फोन भी मौजूद है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xg9KdI
कोई टिप्पणी नहीं