आम आदमी का पुलिसवाला हुआ AAP में शामिल, जानिए कौन है आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह

पंजाब के पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वह आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप में शामिल हुए। सीएम केजरीवाल आज एक दिन के पंजाब दौरे पर हैं। कुंवर विजय प्रताप के आप में शामिल होने को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘’कुंवर विजय प्रताप कोई नेता नहीं है। उन्हें आम आदमी का पुलिसवाला कहा जाता था। हम सब यहां देश की सेवा करने के लिए हैं। इसी भावना के साथ वह आज पार्टी में शामिल हुए हैं। वहीं, आप प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के अमृतसर पहुंच गए हैं। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जैसे ही वह अमृतसर के लिए रवाना हुए तो अकाली दल व यूथ कांग्रेस ने उन्हें काली झंडिया दिखाई। यूथ कांग्रेस ने केजरीवाल गो बैक के नारे लगाए। यूथ कांग्रेस के नेता सर्किट हाउस चौक में उनका विरोध करने के लिए इकट्ठे हुए थे, लेकिन, सुरक्षा कर्मचारी उन्हें रूट बदलकर रेलवे स्टेशन रोड से सर्किट हाउस लेकर पहुंचे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gHMijW
कोई टिप्पणी नहीं