खुशखबरीः अब कोविशील्ड की दूसरी डोज के लिए नहीं करना पड़ेगा 84 दिनों का इंतजार, मोदी सरकार की नई गाइडलाइन जारी

अगर आप कोविशील्ड की पहली डोज लगवा चुके हैं और विदेश जाना चाहते हैं तो आपको दूसरी डोज के लिए 84 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ऐसे यात्रियों को 28 दिन बाद दूसरी डोज लेने की अनुमति दे दी है। हालांकि, कोवैक्सीन के लिए दो डोज के बीच का अंतर अभी भी 28 दिन ही है। उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।कोविशील्ड के दोनों डोज के गैप में तीसरी बार बदलाव किया गया है। 16 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन में पहले 28 से 42 दिन तका अंतर था, फिर 22 मार्च को यह गैप बढ़ाकर 6-8 हफ्ते कर दिया गया। इसके बाद 13 मई को यह अंतर 12-16 हफ्ते कर दिया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइन उनके लिए है, जिनको कोविशील्ड का पहला डोज लग चुका है और उन्हें विदेश यात्रा पर जाना है। यह विदेश यात्रा पढ़ाई, रोजगार और ओलंपिक टीम के लिए हो सकती है। ऐसे लोगों को कोविशील्ड के दूसरे डोज के लिए 84 दिन का इंतजार नहीं करना होगा। वह इससे पहले भी दूसरी डोज भी लगवाया जा सकता है।इससे पहले पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कहा था कि उन लोगों को कोविशील्ड की पहली खुराक के 28 दिन के अंतराल के बाद दूसरी खुराक दी जाएगी, जिनके लिए विशेष कारणों से विदेश जाना जरूरी है। सिद्धू ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नामित योग्य प्राधिकारी 84 दिन के तय अंतराल से पूर्व दूसरी खुराक देने के लिए अनुमति देने से पहले जांच करेंगे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35apHGa
कोई टिप्पणी नहीं