Breaking News

चलती ट्रेन में 27 साल की लड़की का लड़के से हुआ विवाद, गले में मारा चाकू, तड़प कर गई जान


मध्य प्रदेश में बीती रात चलती टेन में बड़ी वारदात हुई। इंदौर से बिलासपुर की ओर जा रही पैसेन्जर ट्रेन में एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर - बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 27 साल की युवती मुस्कान हांडा यात्रा कर रही थी। यह गाड़ी जब सीहोर स्टेशन के करीब ही थी तभी उसका एक युवक से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने चाकू से युवती के गले पर प्रहार कर दिया। चाकू लगने के घाव बहुत गहरा हो गया और बहुत अधिक खून का रिसाव होने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सीहोर के पुलिस अधीक्षक शिशिद्र चौहान ने बुधवार को बताया कि युवती इंदौर से भोपाल किसी काम से आ रही थी। इसी दौरान संभवत सीहोर रेलवे स्टेशन से कुछ किलोमीटर पहले युवती का युवक से विवाद हुआ और युवक ने चाकू से हमला कर दिया। जिस युवक ने हमला किया वह युवती का पूर्व परिचित है। विवाद की वजह का पता नहीं चल पाया है। आरोपी फरार है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vWlRMN

कोई टिप्पणी नहीं