Breaking News

ये क्याः अमरीकी नौसेना ने अपने ही जहाज पर फोड़ा 18 हजार किलो का महाबम, समुद्र में आया भीषण भूकंप


अमरीकी नौसेना ने पूर्वी तट पर फुल शिप शॉक ट्रायल्स के दौरान विमानवाहक जहाज यूएसएस जेरल्ड आर फोर्ड की युद्ध स्थितियों से जूझने की क्षमता को जांचने के लिए 18,143 किलोग्राम विस्फोटक इस्तेमाल किया। इसके बाद अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने विस्फोट से 3.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया। ट्रायल्स के बाद युद्धपोत को मरम्मत के लिए ड्राय डॉक लाया जाएगा। जानकारी के अनुसार फ्लोरिडा के तट से लगभग 100 मील की दूरी पर किया गया। सफल परीक्षण नौसेना और रक्षा अधिकारियों के लिए बड़ी राहत है। गौरतलब है कि यह नौसेना के इतिहास का सबसे महंगा जहाज है, जिसकी कीमत 13.3 अरब डॉलर है। हालांकि पहले इसकी कीमत 10.5 अरब डॉलर थी, लेकिन इसके निर्माण में देरी के कारण इसकी लागत बढ़ गई।बताया जा रहा है कि अमेरिकी नौसेना ने बम का य‍ह विस्‍फोट पानी के अंदर किया जबकि उनका एयरक्राफ्ट कैरियर पानी की सतह के ऊपर था। इस ट्रायल से यह पता चला कि बम हमले की सूरत में यह एयरक्राफ्ट कैरियर कितना उसे झेल सकता है और युद्ध के दौरान यह कितना प्रभावी साबित होगा। यूएसजीएस ने समुद्र में आए इस भूकंप को रेकॉर्ड किया है। इस महाविस्‍फोट का वीडियो अब वायरल हो गया है और अब तक 30 हजार से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iTdlKF

कोई टिप्पणी नहीं