PNB fraud case: मेहुल चोकसी को वापस लाने के लिए भारत का जेट डोमिनिका पहुंचा

भारत से फरार चल रहे कारोबारी मेहुल चोकसी को जल्द वापस लाया जा सकता है। ऐसी खबर है कि एक भारतीय जेट डोमिनिका पहुंच गया है। इस बात की पुष्टि एंटीगा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउनी ने की है। उन्होंने कहा है कि ये जेट डगलस-चाल्र्स एयरपोर्ट पर पहुंचा है। चोकसी अब भी डोमिनिका के पुलिस अधिकारियों की हिरासत में है। उसे बुधवार को पकड़ा गया था। उसपर अवैध रूप से द्वीपीय देश में रहने का आरोप लगा है। चोकसी भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी का मामा है। वह रविवार को एंटीगा और बारबुडा से भाग गया था। दोनों ही 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी हैं।एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने एक एफएम चैनल से कहा कि मेरी समझ यह है कि भारत सरकार ने यह पुष्टि करने के लिए भारत में अदालतों से कुछ दस्तावेज भेजे हैं कि वह वास्तव में एक भगोड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि मेरी समझ यह है कि इन दस्तावेजों का उपयोग अदालती मामले में किया जाएगा क्योंकि आप जानते हैं कि डोमिनिका में न्यायाधीश ने मेहुल के निर्वासन पर बुधवार तक के लिए रोक लगा दी है। इसलिए, भारत सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है कि उसे मुकदमा चलाने के लिए भारत वापस लाया जाए।शनिवार को करोड़ों रुपयों के पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी की पहली तस्वीर जारी की गई थी, जिसमें वह जेल की सलाखों के पीछे दिखाई दे रहा था। तस्वीरों में उसकी आंख में सूजन और हाथ पर चोट के निशान भी थे। पिछले तीन वर्षों में चोकसी की ये पहली सार्वजनिक तस्वीरें थीं जो उन्होंने घोटाले के सामने आने से पहले भारत से भागने के बाद ली गई हैं। वह पिछले कई साल से एंटीगुआ की नागरिकता लेकर अपना जीवन व्यतीत कर रहा था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3p1AkEt
कोई टिप्पणी नहीं