Petrol and Diesel Price: कोरोना के कहर के बीच आम जनता को राहत, आज इतनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत
देश में शनिवार को लगातार 16वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में टिकाव रहा। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को 90.40 रुपये और डीजल 80.73 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। तेल विपणन कंपनियों ने गत 15 अप्रैल को इनमें कटौती की थी। इसके बाद से फिर दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। बता दें कि रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। मार्च में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन बार कटौती हुई थी। इस कटौती के बाद पेट्रोल सिर्फ 61 पैसे और डीजल 60 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ। वहीं फरवरी महीने के दौरान पेट्रोल के दाम में 16 किस्तों में बढ़ोतरी हुई थी। उससे यह 04.74 रुपये महंगा हो गया था। वहीं अगर डीजल की बात करें तो 16 दिनों में ही इसकी कीमत 4.52 रुपये बढ़ गई थी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nCufxq
कोई टिप्पणी नहीं