LPG cylinders New rates : बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आम जनता को नहीं मिली कोई राहत

तेल कंपनियों ने मई के महीने के लिए बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें तय की हैं। ये कीमतें मई के महीने में लागू होंगी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बाद आसार लगाए जा रहे थे कि आम जनता को भी एलपीजी सिलेंडर सस्ते में मिल सकते हैं, पर ऐसा नहीं हुआ है। सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले महीने एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की गई थी। दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर का मौजूदा दाम 809 रुपये है। जबकि इस साल जनवरी में सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया। इसके बाद 15 फरवरी को दाम 769 रुपये हो गए। 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपये कर दिए गए। वहीं मार्च में सिलेंडर की कीमत 819 रुपये कर दी गई थी। इससे पहले पिछले साल दिसंबर के महीने में घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। उस समय दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 694 रुपए थी। इसके बाद लगातार घरेलू गैस की कीमतें बढ़ी हैं। हालांकि, पिछले महीने जरूर आम जनता को 10 रुपए की राहत मिली थी। इस महीने भी उम्मीद थी कि तेल कंपनियां फिर से कीमतों में कटौती कर सकती हैं, पर इस महीने ऐसा नहीं हुआ है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nGAkZU
कोई टिप्पणी नहीं