Breaking News

KBC 13 का इंतजार हुआ खत्म, अमिताभ बच्चन ने बताई रजिस्ट्रेशन की तारीख


कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। शो के रजिस्ट्रेशन की डेट की घोषणा कर दी गई है। अगर आप 13वें सीजन में हिस्सा लेना चाहते हैं तो 10 मई से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। शो को एक बार फिर से अमिताभ बच्चन होस्ट करेंगे। सोनी टीवी ऑफिशियल ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके दर्शकों को जानकारी दी है। कैप्शन में लिखा है, आ रहे हैं फिर एक बार मिस्टर अमिताभ बच्चन लेकर #KBC के सवाल। तो उठाइए फोन और हो जाइए तैयार क्योंकि 10 मई रात 9 बजे से शुरू हो रहे हैं #KBC13 रजिस्ट्रेशंस। प्रोमो में अमिताभ बच्चन कहते दिखाई देते हैं, कभी सोचा है कि आपके और आपके सपनों के बीच फासला कितना है? तीन अक्षरों का। कोशिश। तो अपने सपने साकार करने के लिए उठाइए फोन और हो जाइए तैयार क्योंकि 10 मई से शुरू हो रहे हैं केबीसी रजिस्ट्रेशंस। हॉट सीट और मैं इंतजार कर रहे हैं आपका। आप भी बस तैयार होइए। कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेने के लिए आपको मोबाइल पर कुछ सवालों के जवाब देने होंगे। ये सवाल रजिस्ट्रेशन के वक्त पूछे जाएंगे। सही जवाब देने वालों को शो की टीम कॉन्टैक्ट करेगी। रजिस्ट्रेशन Sonyliv App से होंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eX3oIl

कोई टिप्पणी नहीं