Breaking News

गजबः दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अब बच्चों को लगाने जा रहा है कोरोना की वैक्सीन


अमरीका जल्द ही अब 12 साल तक के बच्‍चों का कोरोना वैक्सीनेशन शुरू कर सकता है। अमरीका के खाद्य एवं दवा प्रशासन (एफडीए) की ओर से 12 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए फाइजर के कोविड-19 टीके को अगले सप्ताह मंजूरी दिए जाने की संभावना है।इस फैसले पर अंतरिम मुहर लगने से एफडीए फेडरल वैक्सीन एडवाइजरी कमेटी की बैठक बुलाएगा और उसमें 12 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए टीका लगाने की सिफारिश करेगा। एक संघीय अधिकारी और इस प्रक्रिया से अवगत तथा अगले स्कूली वर्ष के शुरू होने से पहले कई खुराकों की व्यवस्था करने वाले व्यक्ति ने इस बारे में जानकारी दी है। फाइजर कंपनी का टीका 16 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए पहले ही मंजूर किया जा चुका है। हालांकि कंपनी ने पाया कि उसका टीका छोटे बच्चों पर भी कारगर है, जिसके महज एक महीने बाद यह घोषणा हुई है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Rt6ifQ

कोई टिप्पणी नहीं