Gold and silver price: खुशखबरी- कोरोना काल में इतना सस्ता हो चुका है सोना और चांदी, जमकर करें खरीददारी

विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही नरमी के बीच घरेलू स्तर पर बीते सप्ताह वायदा बाजार में सोना 795 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1,260 रुपये प्रति किलोग्राम लुढ़क गई। एमसीएक्स वायदा बाजार में तीन सप्ताह बाद सोने में साप्ताहिक गिरावट देखी गई है। सोने की कीमत गत सप्ताह 795 रुपये यानी 1.70 प्रतिशत टूटकर 46,737 रुपये प्रति दस ग्राम रह गई। सोना मिनी भी 738 रुपये यानी 1.59 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट में अंतिम कारोबारी दिवस पर 46,431 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। विदेशों में बीते सप्ताह सोना हाजिर 8.20 डॉलर फिसलकर 1,769.10 डॉलर प्रति औंस रह गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.90 डॉलर की गिरावट के साथ शुक्रवार को 1,768.80 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। घरेलू स्तर पर चांदी समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 1,260 रुपये यानी 1.87 प्रतिशत सस्ती हुई और सप्ताहांत पर 67,524 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी मिनी की कीमत 269 रुपये गिरकर 68,447 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.10 डॉलर की साप्ताहिक गिरावट के साथ 25.93 डॉलर प्रति औंस पर रही।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Sfj5mx
कोई टिप्पणी नहीं