4 हजार महिलाओं से संबंध बनाने का दावा करने वाले बिजनेस की हत्या के आरोप में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

जापान के एक करोड़पति बिजनेसमैन की मौत इन दिनों सुर्खियों में है। पुलिस ने बिजनेसमैन कोसुके नोजाकि उर्फ डान जुआन की हत्या के आरोप में उनकी पत्नी 25 वर्षीय साकी सुडो को पिछले दिनों टोक्यो से गिरफ्तार किया है। नोजाकि की मौत करीब तीन साल पहले हुई थी, उस समय उसे सामान्य मौत माना जा रहा था, लेकिन अब पुलिस के हाथ कुछ ऐसी रिपोट्र्स लगी हैं, जिससे उन्हें नोजाकि की हत्या होने का संदेह है। 2018 में हत्या से 3 महीने पहले ही साकी सुडो ने कोसुके से शादी की थी। कोसुके अपनी पत्नी से 55 वर्ष बड़े थे। उन्होंने रियल एस्टेट कारोबार, कृषि और कर्ज देने के जरिए अकूत दौलत कमाई थी। उन्होंने फरवरी 2018 में सुडो से शादी की।‘डॉन जुआन’ का दावा था कि उन्होंने अपने जीवन में 4000 से अधिक महिलाओं से संबंध बनाए थे। इसका खुलासा उन्होंने खुद अपनी किताब में किया। उन्होंने अपने दौलत कमाने के पीछे की वजह आकर्षक महिलाओं को डेट करना बताया था। उन्होंने लिखा, मुझे लग्जरी कारों और घरों में कोई रुचि नहीं है। लेकिन, मेरे मन में हमेशा आकर्षक महिलाओं के पास रहने की इच्छा रहती थी। इसलिए मैंने करोड़ों रुपए कमाए और अपने इस शौक पर करीब ढाई सौ करोड़ रुपए खर्च किए। जुआन का परिवार बेहद गरीब था, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से बड़ा करोबार खड़ा किया था। वो अपने गृह शहर को 130 करोड़ येन यानी 88.45 करोड़ रुपए दान करना चाहते थे।पुलिस को शक है कि सुडो ने नोजाकि को जहर दिया था। मई 2018 में सुडो ने दावा किया था कि उनके पति सोफे पर मृत मिले। पहले इसे प्राकृतिक मौत माना गया, लेकिन नोजाकि के शरीर में ड्रग्स की मात्रा मिलने के बाद पुलिस का शक हुआ, क्योंकि वो ड्रग्स नहीं लेते थे। वहीं नोजाकि के शरीर पर सूई चुभोने का कोई निशान नहीं मिला। माना जा रहा है कि उन्हें ड्रिंक्स में मिला कर जहर दिया गया था। वहीं हत्या से एक दिन पहले सुडो इंटरनेट पर ड्रग्स के बारे में सर्च कर रही थी। कोसुके की मौत के बाद आधी संपत्ति विधवा सुडो को मिलनी थी। सुडो से उनकी मुलाकात टोक्यो के हेनेडा अस्पताल में हुई थी। सुडो मॉडल थी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gTB4JC
कोई टिप्पणी नहीं