Breaking news: शुरुआती रुझानों में नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को दिया झटका

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आना शुरु हो चुके हैं। यहां की सबसे हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम में वोटों की गिनती जारी है। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर है। ममता बनर्जी ने सुवेंदु को चुनौती देने के लिए अपनी भवानीपुर सीट छोड़कर नंदीग्राम को चुना था। वहीं नंदीग्राम में बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी लगातार आगे चल रहे हैं। ममता बनर्जी को पछाड़ते हुए सुवेंदु अधिकारी ने 1500 वोटों की बढ़त बना ली है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vyOdMj
कोई टिप्पणी नहीं