Breaking News

Assembly election result live update: बंगाल में तृणमूल आगे, केरल में लेफ्ट को बढ़त, असम में खिल रहा कमल


कोरोना काल के दौरान आज भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस सहित देश की कई बड़ी पार्टियों की परीक्षा की घड़ी है। आज चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के लिए कुल 2364 केंद्रों में मतगणना शुरू हो गई है। वहीं राजस्थान में उपचुनाव और उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए मतगणना हो रही है। इस बार कोरोना के चलते मतगणना केंद्रों की संख्या 200 फीसदी बढ़ाई गई है। पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 1113, केरल में 633, असम में 331, तमिलनाडु में 256 और पुडुचेरी में 31 केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना शुरू होने के साथ चुनावी रुझान भी आने शुरू हो गए हैं। मतगणना के शुरुआती रुझानों में बंगाल में तृणमूल और केरल में लेफ्ट बढ़त बनाते दिख रहे हैं।उत्तर प्रदेश: उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, कई कर्मी मिले संक्रमितउत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना आज शुरू हुई। आज 75 जिलों में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 12,89,830 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। हालांकि मतगणना के दौरान कई जगह कोविड प्रोटोकॉल टूटे। वाराणसी में कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर प्रत्याशी और एजेंटों का एंटीजेन टेस्ट कराने के बाद मतगणना स्थल में प्रवेश दिया गया। वहीं प्रतापगढ़ के विकास खंड बाबागंज में आठ बजकर 38 मिनट तक मतगणना शुरू नहीं हो पाई। नोएडा के जेवर में नौ बजे मतगणना शुरू हुई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ीं। हाथरस के मुरसान स्थित मतगणना केंद्र पर चार मतगणना कर्मी कोरोना संक्रमित मिले। कर्मचारियों के पॉजिटिव मिलते ही खलबली मच गई।पश्चिम बंगाल : टीएमसी-भाजपा में कांटे की टक्कर, माकपा का पत्ता साफ पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा दोनों अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। अब तक 242 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं और टीएमसी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। टीएमसी के खाते में 133 सीटों पर बढ़त नजर आ रही है तो भाजपा 109 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस मात्र छह सीटों पर आगे चल रही है।केरल: लेफ्ट की बढ़त जारीकेरल में लेफ्ट 80 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य में फिर एक बार पी विजयन के मुख्यमंत्री बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं। भाजपा का प्रभाव यहां नहीं दिख रहा है और पार्टी को केवल तीन सीटों पर बढ़त मिल पाई है। वहीं, कांग्रेस 57 सीटों पर आगे है। 140 सीट वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 71 सीटों की आवश्यकता है।तमिलनाडु: कांग्रेस को मिल रही बढ़ततमिलनाडु में ताजा रुझानों में बीजेपी 64 कांग्रेस 84 और अन्‍य 1 सीट पर आगे चल रहे हैं। डीएमके उम्‍मीदवार उदयनिधि स्‍टालिन चेन्‍नै के क्‍वीन मेरी कॉलेज पर मतगणना प्रक्रिया देखने पहुंचे।केरल: लेफ्ट है आगे, भाजपा पिछड़ीकेरल में 140 विधानसभा सीटों के लिए आज मतगणना हो रही है। शुरुआती रुझानों में लेफ्ट 79 सीटों पर, कांग्रेस 59 सीटों पर और बीजेपी 2 सीटों पर आगे चल रही है।पुडुचेरी: यहां कांग्रेस है पीछेपुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आज सुबह शुरू हुई मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार बीजेपी 9 और कांग्रेस 5 जगहों पर आगे चल रही है।असम: भाजपा को बढ़तअसम में 126 सीटों पर प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा 44, कांग्रेस 22 और अन्‍य 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3f203YT

कोई टिप्पणी नहीं