Breaking News

इस देश में दम तोड़ रहा है दुनियाभर में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस, जानें पूरा मामला


दुनियाभर में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस इंग्लैंड में दम तोड़ता नजर आ रहा है। यहां संक्रमण के मामलों में 40 फीसदी तक कमी आई है। अब यहां 1010 लोगों में से केवल एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित है। नेशनल स्टैंटिस्टिक्स कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर के शुरू से ही संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है और बीते पांच हफ्तों से लगातार मामले गिर रहे हैं। रिपोर्ट से पता चलता है कि मामले यॉकशायर और ईस्ट ऑफ इंग्लैंड को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों में कम हो रहे हैं। इन दोनों ही क्षेत्रों में आंकड़े ऊपर नीचे हो रहे हैं। संक्रमण के मामले बच्चों, टीनेजर्स और 35 साल से अधिक उम्र के लोगों में कम देखे जा रहे हैं। यहां का आर रेट 0.8 और 1.1 के बीच बना हुआ है, इस रेट से संक्रमण के फैलने की दर का पता चलता है। देश के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने आंकड़ों को लेकर ट्वीट किया है और कहा है, ये डाटा विश्वसनीय है और दिखाता है कि हमारी रणनीति काम कर रही है। वहीं विशेषज्ञों ने कहा है कि डाटा पर ‘खुशी मनानी’ चाहिए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tapCMm

कोई टिप्पणी नहीं