Breaking News

कोरोना का कहरः दिल्ली के बत्रा अस्पताल बिना ऑक्सीजन तड़प-तड़प कर मर गए 8 कोरोना मरीज


दिल्ली के बत्रा अस्पताल में बुरी खबर आ रही है। बत्रा अस्पताल के डायरेक्टर का कहना है कि यहां पर भर्ती 8 मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हो गई है। इनमें 6 आइसीयू में भर्ती थे, जबकि 2 वार्ड में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण सभी 8 मरीजों की जान गई है। अस्पताल में भर्ती तकरीबन 300 मरीजों की जान भी संकट में है। अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एससीएल गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे से ही वह दिल्ली सरकार से गुहार लगा रहे थे कि कुछ ही घंटे की ऑक्सीजन बची है। इसके बावजूद ऑक्सीजन नहीं मिली। उन्होंने कहा कि हर 10 मिनट पर वह संबंधित अधिकारियों को अपडेट दे रहे थे, लेकिन अधिकारियों ने समय पर ऑक्सीजन नहीं भेजा। इस कारण 12.45 से डेढ़ बजे तक मरीज बिना ऑक्सीजन के रहे। इसमें आठ मरीजों की मौत हो गई।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vzIrdc

कोई टिप्पणी नहीं