Breaking News

30 लकड़बग्‍घों से अकेला लड़ा जंगल का राजा, छह घंटे तक चली जोरदार जंग, जानिए किसको मिली जीत


दक्षिण अफ्रीका में भैंस के मांस के लिए जंगल के राजा शेर और लकड़बग्‍घों के बीच जोरदार जंग देखने को मिली। जंगल में भैंस का मांस खाने की ताक में लगे विशालकाय लकड़बग्‍घों ने शेर को अकेला पाकर उसे घेर लिया और दोनों के बीच जोरदार जंग शुरू हो गई। यह मुठभेड़ करीब 6 घंटे तक चली। इस जंग में अकेले शेर ने यह साबित कर दिया कि उसे जंगल का राजा क्‍यों कहते हैं।शेर ने करीब 6 घंटे तक चली जंग के पास भैंस के मांस पर कब्‍जा कर लिया और लकड़बग्‍घों को दुम दबाकर भागने के लिए मजबूर कर दिया। फोटोग्राफर और सफारीस्मिथ के संस्‍थापक कायले स्मिथ ने शेर और लकड़बग्‍घों की इस जंग को कैमरे में कैद किया। कायले की एक तस्‍वीर में नजर आ रहा है कि करीब 63 किलो के 30 लकड़बग्‍घों ने शेर को लिया है लेकिन शेर का गुर्राना जारी है। करीब 180 किलो वजनी शेर 30 लकड़बग्‍घों के भीषण हमले से डरा नहीं और लकड़बग्‍घों के हमले से खुद को बचाने में न केवल सफल रहा बल्कि उसने भैंस के मांस पर भी कब्‍जा कर लिया। शेर और लकड़बग्‍घों की यह जोरदार जंग दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नैशनल पार्क में देखने को मिली। फोटोग्राफर कायले स्मिथ ने करीब 800 फुट की दूरी से 6 घंटे तक चले युद्ध की शानदार तस्‍वीरें खीचीं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3toR2Ot

कोई टिप्पणी नहीं