Breaking News

RBI ने दी बड़ी चेतावनी, अगर देश में लगा लॉकडाउन तो जीना हो जाएगा मुश्किल, जानें पूरा मामला


कोरोना की दूसरी लहर के बाद देश में हर दिन लाखों कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकारें स्थिति को देखते हुए अब पूर्ण लॉकडाउन पर विचार कर रही हैं। इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने चेतावनी दी है कि अगर कोरोना के मामले नहीं रुके तो देश पर महंगाई की मार पड़ सकती है। आरबीआई का कहना है कि पूरे देश में लॉकडाउन लगता है तो इसका असर सप्लाई पर पड़ेगा, जिसके चलते देश में महंगाई बढ़ने का खतरा है। आरबीआई ने अप्रैल के लिए जारी किए गए बुलेटिन में ये बातें कही है। आरबीआई का मामना है कि अगर इस पर काबू नहीं किया गया तो इससे सामान की आवाजाही पर लंबे समय तक प्रतिबंध लग सकता है, जिसका असर सप्लाई चेन पर देखा जा सकेगा। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स आधारित महंगाई मार्च में बढ़कर 5.5 फीसदी हो गई जो फरवरी में 5 फीसदी थी। वहीं खाद्य और ईंधन की कीमतों में तेजी से महंगाई बढ़ी है।गौरतलब है कि देश में लगातार कोरोना रोगियों की तादाद बढ़ रही है। अभी भी प्रतिदिन तीन लाख से अधिक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। भारत में बीते 24 घंटे के दौरान 3,23,144 नए कोरोना रोगी सामने आए हैं। इन्हीं 24 घंटों के दौरान 27 सौ से अधिक व्यक्तियों की कोरोना वायरस के कारण मृत्यु हुई है। बीते 24 घंटे के दौरान देशभर में जहां 3,23,144 व्यक्ति कोरोना की चपेट में आए, वहीं इन्हीं 24 घंटों के दौरान 2,51,827 कोरोना रोगी स्वस्थ भी हुए हैं। कोरोना के कारण बीते 24 घंटे में 2771 लोगों की मृत्यु हुई है। अकेले दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान 380 कोरोना रोगियों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अभी तक देश भर में कुल 1,76,36,307 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव हुए इन लोगों में से 1,45,56,209 कोरोना वायरस को हराकर अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aKtPzX

कोई टिप्पणी नहीं