Breaking News

Rafale fighter Aircraft : भारत में फिर राफेल की गूंज, 4 और विमान भारत आए, अब तक मिले 18 विमान


राफेल लड़ाकू विमान का पांचवां बैच भारत पहुंच गया है। बुधवार को 4 राफेल लड़ाकू विमान भारत पहुंचे। यह विमान करीब 8000 किलोमीटर की हवाई यात्रा तय करके भारत पहुंचे हैं। विमानों में हवा में ही ईंधन भरा गया। बिना किसी हाल्ट के इन विमानों ने फ्रांस से भारत तक की दूरी तय की. हवाई यात्रा के दौरान फ्रांस और यूएई की वायुसेना ने राफेल में इंधन भरने में मदद की। भारतीय वायु सेना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। भारतीय वायु सेना ने ट्वीट में लिखा कि फ्रांस के मेरिगनैक एयर बेस से सीधे उड़ान भरकर राफेल का 5वां बैच 21 अप्रैल को भारत पहुंचा। लड़ाकू विमानों ने फ्रांस और यूएई की वायुसेना के एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग सपोर्ट के साथ लगभग 8,000 किमी की दूरी तय की। भारतीय वायु सेना ने दोनों एयर फोर्स को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि इससे पहले 1 अप्रैल को तीन राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से भारत पहुंचे थे। इसके साथ ही भारतीय वायुसेना को फ्रांस से मिलने वाले 36 विमानों में से 14 विमान मिल चुके थे। लेकिन, अब 4 और विमान मिलने के बाद यह संख्या 18 हो गई है। इसके अलावा अभी फ्रांस से 18 और राफेल लड़ाकू विमान भारत आने हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32Fj4dL

कोई टिप्पणी नहीं