Breaking News

कोरोना संकट पर Priyanka Chopra ने मांगी हेल्प, कहा-प्लीज मदद कीजिए


प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कोविड संकट के बीच भारत की मदद के लिए एक कोष की स्थापना की है। पोस्ट किए गए एक इंस्टाग्राम वीडियो में, उन्होंने कहा कि देश के लिए हर किसी का आगे आना और देश की मदद करना महत्वपूर्ण है।प्रियंका ने कहा, मैंने भारत में राहत प्रदान करने वाली सबसे बड़ी संस्था गिवइंडिया के साथ एक कोष की स्थापना की है। जो कुछ भी आप कर सकते हैं, वह वास्तव में काफी मदद कर सकता है। लगभग 6 करोड़ लोग मुझे यहाँ पर फॉलो करते हैं, अगर आप में से 100,000 लोग भी सिर्फ 10 डॉलर भी दान करते है तो यह 10 लाख डॉलर से भी ज्यादा हो जाएगा और यह काफी होगा।उन्होंने लिखा कि आपका दान उपयोग स्वास्थ्य संबंधी भौतिक अवसंरचना (कोविड देखभाल केंद्र, अलगाव केंद्र, और ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र सहित), चिकित्सा उपकरण, और वैक्सीन आदि के लिए उपयोग होगा प्रियंका ने कहा कि कोई भी तब तक सुरक्षित नहीं है जब तक कि सभी सुरक्षित न हों।उन्होंने कहा , कृपया दान करें। निक और मैंने अपना योगदान दे दिया है। हम सभी ने देखा है कि यह वायरस दूर दूर तक फैल रहा है, कोई भी तब तक सुरक्षित नहीं है जब तक कि सभी सुरक्षित न हों। इतने सारे लोगों को मदद करने के लिए आगे आ रहे है। हमें इस वायरस को हराने की जरूरत है, और ऐसा करना हम सभी की आवश्यकता है। धन्यवाद!

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3t3D2ts

कोई टिप्पणी नहीं