IPL 2021 LIVE Update: CSK Vs PBKS- टॉस के साथ ही एमएस धोनी ने रचा इतिहास, जानिए कैसे

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना 200वां मैच खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने यहां के वानखेड़े स्टेडियम में शुक्रवार को पंजाब किंग्स के साथ जारी आईपीएल-14 के कुल आठवें और अपने दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह बहुत अहम मुकाबला है, क्योंकि वह सीएसके के लिए 200वां मैच खेल रहे हैं।दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है। दोनों इससे पहले अपना पहला मुकबला जीत चुकी हैं। पंजाब किग्स ने जहां अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 4 रनों से हराया था वहीं सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने एकरफा अंदाज में सात विकेट से हराया था।अगर हेड टू हेड की बात की जाए तो दोनों टीम के बीच अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पंजाब किंग्स ने 9 और चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 मुकाबले जीते हैं। हालांकि 2018 से पलड़ा यहां भी सीएसके का भारी रहा है, जिन्होंने 6 में से 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि पंजाब दो ही मैच जीत पाई है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mS39SB
कोई टिप्पणी नहीं