Breaking News

India-EU summit : पीएम मोदी ने किया पुर्तगाल दौरा रद्द, अब शिखर सम्मेलन में वर्चुअली होंगे शामिल


कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुर्तगाल की यात्रा रद्द कर दिया है। इस बात की जानकारी मामले से जुड़े सूत्रों ने दी है। पीएम 8 मई को पुर्तगाल में आयोजित होने जा रहे भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। पीएम मोदी के अलावा फ्रांस के प्रधानमंत्री ने भी यात्रा रद्द कर दी है। भारत कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। सूत्र बताते हैं कि पीएम मोदी ने मंगलवार को पुर्तगाल यात्रा को रद्द करने का फैसला किया। सरकारी सूत्रों ने बताया कि पीएम के पुर्तगाल दौरे को कोविड-19 के मामलों में बढ़त को देखते हुए रद्द किया गया है। अब संभावना जताई जा रही है कि यह कार्यक्रम वर्चुअल तरीके से होगा। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि वर्चुअल तरीके से द्विपक्षीय बैठक होगी या नहीं। वहीं भारत में बिगड़ते कोरोना वायरस हालात को देखते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपना दौरा रद्द कर दिया है। इस बात की जानकारी ब्रिटिश सरकार में प्रवक्ता ने दी है। उन्होंने कहा कि जारी कोविड हालात को देकते हुए आपसी सहमति से यह तय किया गया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री अगले हफ्ते भारत नहीं आएंगे। बताया कि दोनों पक्ष भारत-ब्रिटेन संबंधों को बेहतर करने के लिए वर्चुअल मीटिंग करेंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3v3z999

कोई टिप्पणी नहीं