Breaking News

Depart for Maldives : आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के फैन्स हुए खफा, कहा - कोरोना के डर से मालदीव भाग रहे हैं


बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट-रणबीर कपूर महाराष्ट्र में लगे कर्फ्यू के बीच मालदीव के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट किया गया। तस्वीरें वायरल होने के बाद दोनों के फैन्स नाराज हो गए हैं। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में कोरोना संक्रमित हो गए थे। दोनों ने खुद को होम क्वारनटीन कर लिया था। महाराष्ट्र में कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए फिलहाल कर्फ्यू लगा दिया गया है, जिसमें किसी भी प्रकार की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में सितारों के लिए घर में टाइम पास करना मुश्किल हो गया है। दिशा और टाइगर श्रॉफ के बाद अब आलिया-रणबीर भी मालदीव के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था, लेकिन दोनों के मालदीव चले जाने से फैन्स खासा नाराज दिख रहे हैं। कई फैन्स ने तो यहां तक कह दिया है कि वह दोनों कोरोना से डरकर भाग रहे हैं। जबकि एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया कि ये दोनों हाल ही में कोरोना से रिकवर हुए हैं तो इनका प्लाज़्मा किसी गंभीर कोरोना संक्रमित को ठीक करने के लिए काम आ सकता था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32rv0Q3

कोई टिप्पणी नहीं