Gold and silver price: देश में Corona के कहर के बीच क्या है सोने और चांदी की कीमत, यहां जानें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में रुपये में आई मजबूती के बल पर आज वायदा बाजार में सोने चांदी पर असर देखा गया, जिससे इन दोनों धातुओं में नरमी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.96 फीसदी बढ़कर 1780.11डॉलर प्रति औंस और सोना वायदा 0.71 प्रतिशत उठकर 1777.90डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चांदी हाजिर 1.24फीसदीकी बढ़त के साथ 26.18डॉलर प्रति औंस बोली गई। घरेलू स्तर पर शेयर बाजार में जारी तेजी के साथ ही रुपए में आई मजबूती के कारण देश के सबसे बड़े वायदा कारोबार बाजार एमसीएक्स में सोना 46608 रुपए प्रति दस ग्राम पर और सोना मिनी 46317 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। इस दौरान चांदी मामूली गिरावट लेकर 67638 रुपए प्रति किलो और चांदी मिनी 67664 रुपए प्रति किलो बोली गई।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3smd3Nn
कोई टिप्पणी नहीं