Breaking News

Corona ने दिया एक और झटका, दिग्गज समाजवादी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन


उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रुहेलखंंड मंडल के दिग्गज समाजवादी नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद का कोरोना के कारण बरेली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 69 वर्ष के थे। अहमद को 24 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के चलते जिला अस्पताल के एल-2 में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद सांस लेने पर दिक्कत होने पर उन्हें बरेली के निजी अस्पताल अपैक्स में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। उनके पैतृक गांव गौहर में उनको दोपहर 2 बजे दफनाया गया। रियाज अहमद की गिनती सपा नेता अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यादव के करीबियों मे थी। हाजी रयिाज अहमद की गिनति रुहेलखंड के कददावर राजनेताओं में होती थी। वह पीलीभीत से पांच बार विधायक रहे थे। यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पहली बार अखिलेश यादव की सरकार में राज्यमंत्री और बाद में कैबनिेट मंत्री रहे थे। मेनका की पार्टी संजय विचार मंच से सबसे पहले विधायक बनने के बाद उन्होंने पीछे मुडकऱ नहीं देखा। उन्होंने चुनाव जीतने की हैट्रकि बनाई थी। परिजनों ने बताया कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव एवं पार्टी प्रमुख अखलिेश यादव के बेहद करीब माने जाने वाले हाजी अहमद कुछ दिन पहले कोरोना की चपेट में आ गए थे। तबयित खराब होने पर परविार ने उनको बरेली के अपैक्स निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vtnf8R

कोई टिप्पणी नहीं