Corona के कहर के बीच डायबिटीज के मरीज ना हो परेशान, अब केले का छिलका बचाएगा आपकी जान, जानिए कैसे

चारों ओर कोरोना का कोहराम मचा है। इस कोहराम के बीच डायबिटीज से जूझ रहे मरीज खौफ में हैं। उन्हें यह चिंता खाए जा रही है कि कोरोना की चपेट में आ गए तो डायबिटीज बढ़ा होने के कारण जान हलक में आ जाएगी, लेकिन इस शुगर को नियंत्रण में किया जा सकता है। महज केले के छिलके खाकर इस चिंता से मुक्ति पाई जा सकती है। एक शोध के अनुसार केले के छिलके में पाया जाने वाला फ्लेवोनॉयड्स तत्व शुगर को काफी तेजी से कंट्रोल करता है। हालांकि डॉक्टरी परामर्श के बाद ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए। जानकारी के अनुसार केले के छिलके को फायदों की खान बताया गया है। शोध में खुलासा किया गया कि इसमें ट्रीप्टोफन (आवश्यक एमिनो एसिड),विटामिन-सी,बी6,पोटैशियम, मैग्नीशियम, फ्लेवोनॉयड्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो कई रोगों में फायदेमंद होते हैं। केले के छिलके में पाया जाना वाला तत्व फ्लेवोनॉयड्स डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। फ्लेवोनॉयड्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा, केले के छिलके में फाइबर पाया जाता है, जो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मददगार होता है।जानकारी के मुताबिक केले के छिलके को सुपर फूड माना गया है। केले के छिलके को उबालकर स्नैक्स के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा केले के छिलके के पाउडर को दूध या पानी में मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पहले भी कई अन्य शोध में प्रमाणित हो चुका है कि सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शुगर कंट्रोल में रहती है। यही नहीं, केले के पत्ते, फूल और छिलके भी काफी गुणकारी होते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3t0cKbi
कोई टिप्पणी नहीं