Breaking News

नागपुर के बिजनेसमैन प्यारे खान ने दान की एक करोड़ रुपये की ऑक्सीजन


कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भारत को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है। अस्पतालों में कई मरीजों को ऑक्सीजन की कमी की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है। ऐसे दुख भरे माहौल में नागपुर के एक ट्रान्सपोर्ट कारोबारी ने मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। इतना ही नहीं, ऑक्सीजन की परेशानी को समझते हुए उन्होंने एक करोड़ रुपये दान भी किया है। इस व्यक्ति का नाम है प्यारे खान, जो इन दिनों अपने सामाजिक कार्यों क वजह से नागपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए एक मसीहा बने हुए हैं। नागपुर में कोरोना के गंभीर हालात और अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत को ध्यान में रखते हुए उन्होंने 400 मीट्रिक टन ऑक्सीजन दान की है। इसके साथ ही प्यारे खान इस बात का भी खास ध्यान रख रहे हैं कि मरीजों को ऑक्सीजन मिलने में किसी तरह की कोई बाधा ना आए। खबर के मुताबिक, प्यारे खान ने अपने ट्रांसपोर्ट के माध्यम से नागपुर में ऑक्सीजन की कमी को पूरा किया है। उन्होंने 25 टैंकरों की मदद से दस दिनों में नागपुर के सरकारी और निजी अस्पतालों को 400 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की है। ये सभी टैंकर भिलाई, विशाखापट्टनम, बेल्लारी से ऑक्सीजन ला रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dYJrSd

कोई टिप्पणी नहीं