Breaking News

Corona cases in Bihar: बिहार में लॉकडाउन या फिर नाइट कर्फ्यू, नीतीश कुमार आज लेंगे कड़ा फैसला


बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। इसे देखते हुए शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार हाई-लेवल बैठक में स्थिति की समीक्षा करने जा रहे हैं। इस बैठक में अहम फैसले लिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि सरकार बैठक में लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू को लेकर भी काेई निर्णय पर पहुंच सकती है। इन फैसलों को सरकार शनिवार को सर्वदलीय बैठक में रखकर सभी राजनीतिक दलों की राय जानेगी, फिर विमर्श के बाद फैसले पर अंतिम मुहर लगाएगी।गौरतलब है कि बिहार में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण के 6253 नये मामले सामने आए वहीं इस दौरान 13 संक्रमितों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने राज्य में कोरोना की अद्यतन स्थिति की जानकारी साझा करने के लिए शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले चौबीस घंटे के दौरान कुल एक लाख 404 लोगों की कोरोना जांच की गई है। इससे 6253 नये संक्रमितों की पहचान की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य में जांच की दर प्रति दस लाख पर एक लाख 90 हजार 126 है, जो राष्ट्रीय औसत एक लाख 89 हजार 854 से अधिक है। अमृत ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में 13 संक्रमितों की मौत से राज्य में अबतक संक्रमण से जान गंवा चुके लोगों की संख्या बढकऱ 1688 हो गई है। इस तरह प्रदेश में कोरोना से होने वाली मृत्यु की दर 0.55 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण की रफ्तार बढऩे से संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर घटकर 88.57 प्रतिशत हो गई है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OS8HzS

कोई टिप्पणी नहीं