सनकी व्यक्ति की करतूतः मैं आपको Corona संक्रमित करने आया हूं और फिर 22 लोगों को बनाया शिकार

स्पेन में कोरोना महामारी फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने 22 लोगों को पॉजिटिव बना दिया। गिरफ्तार आरोपी ने खांसी और तेज बुखार होने के बावजूद काम पर जाना जारी रखा। इस कारण ऑफिस में 22 सहकर्मी वायरस का शिकार हो गए। मामला स्पेन के मेजारका शहर का है। उधर, पुलिस ने आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है। जानकारी के मुताबिक सहकर्मियों ने आरोप लगाया कि आरोपी काम के दौरान उनके पास आकर अपना मास्क नीचे खींचकर खांसते हुए कहता था कि वह सभी को संक्रमित करने जा रहा है। इसके बाद उसके पांच साथी और जिम जाने वाले तीन दूसरे लोगों का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था।बताया जा रहा है कि संपर्क में आने से उसके परिजन सहित 14 अन्य कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इनमें तीन साल का एक बच्चा भी शामिल था। पुलिस का कहना है कि आरोपी में कई दिन से संक्रमण के लक्षण दिख रहे थे, इसके बावजूद उसने घर से काम करने से इनकार कर दिया था। वह लगातार अपने ऑफिस जा रहा था, जिससे संक्रमण तेजी से फैल गया। पुलिस के अनुसार वह मुश्किल से कोरोना टेस्ट के लिए राजी हुआ था। इस पर भी टेस्ट का परिणाम जाने बिना काम पर व जिम चला गया। सहकर्मियों के कहने के बावजूद घर नहीं लौटा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32UtkyV
कोई टिप्पणी नहीं