Breaking News

इन चंद घंटों में बदल सकती है आपकी किस्मत, मिल सकती है ये सरकारी नौकरी, जानिए कैसे


डिजिटल शिक्षा एवं रोजगार विकास संगठन में ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर के कई पदों पर वैकेंसी निकली है, लेकिन अप्लाई करने के लिए अब काफी कम समय बचा है। पद का नाम - ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर पदों की संख्या - 138शैक्षणिक योग्यता - भारत सरकार/ यूजीसी (UGC)/ एआईसीटीई (AICTE) द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में तीन साल की ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।उम्र सीमा - सामान्य व आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए 18 से 32 साल, ओबीसी के लिए 18 से 35 साल और एससी व एसटी के लिए 18 से 37 साल तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।इस वैकेंसी के लिए आपको डिजिटल शिक्षा एवं रोजगार विकास संगठन की वेबसाइट dsrvs.com या dsrvsindia.ac.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया 10 मार्च 2021 से चल रही है। अप्लाई करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल 2021 है। जेनरल व ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। एससी, एसटी व दिव्यांगों के लिए 350 रुपये है। इन पदों पर सेलेक्शन के लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसमें जेनरल स्टडीज, रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी, इंग्लिश लैंग्वेज से 200 अंकों के कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे की होगी। देश के कई शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्तियां भी देश के विभिन्न शहरों में होंगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gk8qAW

कोई टिप्पणी नहीं