Breaking News

इसे कहते हैं किस्मत, एक झटके में बने करोड़पति, हुई पैसों की बरसात, जानिए कैसे


कहते हैं लक्ष्मी दबे पैर घर में आती है और पता भी नहीं चलता। ऐसा ही कुछ हुआ है दुबई में रहने वाले छह भारतीयों के साथ। उन्होंने लॉटरी के टिकट खरीदे और वे एकाएक नंबर लगते ही करोड़पति बन गए। किसी को ईमेल से तो किसी को फोन पर किस्मत चमकने की जानकारी मिली।जानकारी के अनुसार इन भारतीयों ने संयुक्त रूप से दस लाख दिरहम (लगभग दो करोड़ रुपए) का लकी ड्रॉ जीता है। सभी ने छह अंकों में से पांच का मिलान कर द्वितीय पुरस्कार जीता है। इनमें से पांच व्यक्ति केरल से हैं। मूलत: केरल फिलहाल यूएई निवासी रॉबर्ट (69) के अनुसार उन्होंने अपने दोस्तों के कहने पर लॉटरी का टिकट खरीदा था और उनक नंबर लग गया। जल्द ही उनकी बेटी की शादी होने वाली है। उनका कहना है कि वे अब शादी में अच्छे से गिफ्ट दे पाएंगे। एक अन्य विजेता मुहम्मद (35) का कहना था कि वो इस रकम से अपना कर्जा उतार सकेंगे और बच्चों के भविष्य पर खर्च कर पाएंगे। इनके अलावा एक अन्य विजेता आईटी पेशेवर इब्राहिम अब्दुल (34) के अनुसार यह राशि अगले कुछ महीनों में उनका जीवन बदलने वाली होगी। यह लॉटरी उनके परिवार के लिए प्रतिदिन के खर्चों को कवर करने में भी मदद करेगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3su6Xum

कोई टिप्पणी नहीं