Bird Flu : हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू की दूसरी लहर, करीब 100 प्रवासी पक्षी मृत मिले

देश में कोरोना संक्रमण के कहर के बीच हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू की दूसरी लहर ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले दो सप्ताह में पौंग डैम लेक में करीब 100 प्रवासी पक्षी मृत मिले हैं।वन्यजीव अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पौंग डैम लेक वन्यजीव अभ्यारण्य में जनवरी में बर्ड फ्लू से करीब पांच हजार पक्षी एक महीने में मारे गए थे। फरवरी में इस पर काबू पाया गया था, लेकिन मार्च अंत से इसका कहर एक बार फिर देखने को मिला, जब 25 मार्च को यहां दर्जनों पक्षियों के कंकाल मिले थे।मुख्य वन्यजीव वार्डन अर्चना शर्मा ने बताया कि भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी) ने मृत पक्षियों के नमूनों में एच5एन8 एवियन इन्फ्लुएंजा मिलने की पुष्टि की है। शर्मा ने बताया कि मंगलवार को पौंग डैम लेक में करीब 99 पक्षी मृत मिले हैं।इस बीच, अभयारण्य को एक बार फिर से आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है। बर्ड फ्लू से निपटने के लिए मृत पक्षियों की निगरानी एवं उनके नमूनों की जांच जैसे कदम भी उठाए जा रहे हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3s0DoAn
कोई टिप्पणी नहीं