Breaking News

लॉन्चिंग से पहले Skoda Kushaq के इंटीरियर्स की तस्वीर ने मचाया धमाल

नई दिल्ली। स्कोडा कुशक एसयूवी आगामी 18 मार्च को लॉन्च होने वाली है। इसकी लॉन्चिंग से पहले कार निर्माता ने अब इस एसयूवी के बारे में और अधिक जानकारी का खुलासा किया है। इससे पहले पिछले महीने कंपनी ने इसके बाहरी डिजाइन के कुछ स्केच जारी किए थे।

Must Read: कार चालकों के लिए काम की वो 7 बातें, जिन्हें हमेशा करेंगे फॉलो तो हर सफर रहेगा सुहाना

स्कोडा द्वारा शेयर किए गए नए विवरणों में स्केच के माध्यम से नई कुशक एसयूवी के अंदरूनी हिस्सों का पता चला है। कुशक एसयूवी के अंदर की यह पहली आधिकारिक झलक है। इस एसयूवी में एक विशाल इंटीरियर मिलता है, जिसमें एक बड़ा, फ्री-स्टैंडिंग 10 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले लगा है, जो मुख्य आकर्षण में से एक है।

स्केच के मुताबिक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी आकार में कम नजर नहीं आ रहा है। सेंटर कंसोल बेहद सरल दिखाई देता है, जिसमें क्लाइमेट कंट्रोल के बटन, यूएसबी चार्जिंग पॉइंट, कप होल्डर्स समेत कई चीजें शामिल हैं। स्कोडा कुशक में ड्राइवर आर्मरेस्ट भी होगा।

स्कोडा ऑटो इंडिया पहले ही यह घोषणा कर चुकी है की 18 मार्च 2021 को भारत में अपनी वैश्विक शुरुआत करेगी। जबकि कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत का खुलासा इस साल बाद में किया जाएगा। भारतीय बाजार के लिए मिडसाइज एसयूवी का डिजाइन ऑटो एक्सपो 2020 में प्रदर्शित स्कोडा विजन इन कॉन्सेप्ट से मिलता जुलता है। पहला डिजाइन स्केच नए कुशक के फ्रंट को जबकि दूसरा रीयर लुक दिखाता है।

केंद्र सरकार ने दी बड़ी सहूलियत, अब DL/RC के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर, जारी किया नोटिफिकेशन

इसके बोनट में भी कुछ मस्कुलर लाइंस दी गई हैं जो कार की आक्रामकता को बढ़ाती हैं, जबकि इसकी प्रोफ़ाइल आपको कंपनी की अन्य एसयूवी जैसे Karoq और Kodiaq की याद दिलाती है, और इस प्रकार यह उनके नक्शेकदम पर चलती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sPnSYV

कोई टिप्पणी नहीं