सोना और चांदी की कीमत में आई गिरावट , जानें क्या है ताजा कीमत

सोने की कीमत में एक बार फिर गिरावट आई है। गुरुवार को फिर सोना की कीमत फिकी हुई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव गुरुवार को 217 रुपये कम हुआ। इस नई गिरावट के साथ ही ही सोना 44,372 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। बुधवार को सोने का भाव 44,589 रुपये प्रति दस ग्राम पर था। रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमण के बाद अब बाजार में आए वैक्सीन की वजह से निवेशकों में उत्साह बढ़ा है। निवेशकों में जोखिम उठाने का मनोबल सुधरा है। अब निवेशक सोने के साथ- साथ दूसरी संपत्तियों पर भी दांव लगा रहे हैं। यही कारण है कि सोने की कीमत में गिरावट देखी गई। सोने की कीमत में गिरावट आई तो चांदी की कीमत भी कम हो गई। चांदी 1217 रुपये नीचे खिसककर 66,598 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। बुधवार को चांदी की कीमत 67,815 रुपये थी। विशेषज्ञों का मानना है कि रुपये की विनिमय दर में गिरावट के बावजूद दिल्ली बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 217 रुपये नीचे आना पिछले दिन में वायदा बाजार में इस धातु के भाव में आई गिरावट से प्रेरित है। भारतीय बाजार में यह गिरावट आई तो बाजार में सोना थोड़ा चढ़कर 1,717 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा चांदी भी तेजी के साथ 26.09 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30bhpeP
कोई टिप्पणी नहीं