क्रिकेट के भगवान Sachin Tendulkar को Corona की दूसरी लहर ने दिया बड़ा झटका, जानिए कैसे

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत के पूर्व लीजेंड सचिन तेंदुलकर भी कोरोना की दूसरी लहर का शिकार हो गए हैं। मास्टर ब्लास्टर ने खुद ट्विटर पर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी है। तेंदुलकर ने अपने आप को घर में ही क्वॉरंटीन किया है। गौरतलब है कि तेंदुलकर ने हाल ही रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स की कप्तानी संभाली थी, जिसमें भारत ने श्रीलंका को फाइनल में मात देकर खिताब अपने नाम किया था।सचिन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, हल्के लक्षण के बाद मैं आज कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। मैं इस महामारी से संबंधित सभी जरूरी प्रोटोकॉल को पालन कर रहा हूं। मैं सभी हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को धन्यवाद देता हूं जो मुझे पूरे देशभर से सपोर्ट कर रहे हैं। सभी अपना ध्यान रखें। देश में कोरेाना वायरस ने एक बार फिर पैर पसारना शुरू कर दिया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31o8M0W
कोई टिप्पणी नहीं