Breaking News

भारतीय रेलवे में निकली बंपर भर्ती, नहीं देगी होगी परीक्षा, आपके पास बचे हैं बस इनते दिन


रेलवे भर्ती सेल में अनेक पदों के लिए भर्तियां हो रही हैं। दरअसल, रेलवे की ओर से अपरेंटिस के 2532 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रेलवे में अपरेंटिस की इस भर्ती के लिए, उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं देना होगा। आवेदकों के चयन के लिए 10वीं के नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। फिर इसी लिस्ट के जरिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रेलवे द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार, मध्य रेलवे उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर दे रही है, जो भारतीय रेलवे में ट्रेड अपरेंटिस के पद पर काम करना चाहते हैं। सेंट्रल रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने 2532 पदों के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना भी जारी की है। इस भर्ती के जरिए मुंबई शहर, मुंबई उपनगरीय क्षेत्र कल्याण, कुर्ला, पारेल, माटूंगा, नासिक रोड र्कशॉप, भुसावल, पुणे, नागपुर और सोलपुर सहित अन्य रीजन में रिक्त पदों को भरा जाएगा। महत्वपूर्ण तिथियांऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि- 06 फरवरी, 2021ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 05 मार्च, 2021शैक्षणिक योग्यता : NCVT/SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त प्रासंगिक व्यापार में मान्यता प्राप्त बोर्ड और ITI से अभ्यर्थियों को 10 वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10 + 2 परीक्षा प्रणाली में) न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ होना चाहिए।आयु सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है। आवेदक की आयु न्यूनतम 15 से बीच अधिकतम 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. एससी / एसटी उम्मीदवारों के मामले में पांच साल और ओबीसी उम्मीदवारों के मामले में तीन साल की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। आवेदन शुल्कसभी जनरल / ओबीसी के लिए उम्मीदवारों के लिए - 100 रुपए एससी / एसटी / महिला / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।आवेदन शुल्क का भुगतान : डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NSmINA

कोई टिप्पणी नहीं