प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलानः सत्ता में आने पर कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून को रद्द करेगी

असम में प्रियंका गांधी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को रद्द करने के लिए नया कानून लाएगी। तेजपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनेगी तो बिजली की 200 यूनिट आप लोगों को मुफ्त में मिलेंगे। बिजली के बिल से आपके 1400 रुपये हर महीने बच जाएंगे।गौरतलब है कि प्रियंका गांधी दो दिन के असम दौरे पर हैं। इस जनसभा से पहले प्रियंका बिश्वनाथ के Sadhuru चाय के बागान में पत्तियां तोड़ती नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने असम का पारंपरिक परिधान पहना और सिर पर टोकरी भी बांधी। इसके बाद उन्होंने ट्वीट करके कहा कि चाय बागान के श्रमिकों का जीवन सच्चाई एवं सादगी से भरा हुआ है। उनका श्रम देश के लिए बहुमूल्य है। आज उनके संग बैठकर उनके कामकाज, घर परिवार का हालचाल जाना और उनके जीवन की कठिनाइयों को महसूस किया। उनसे मिला प्रेम और ये आत्मीयता नहीं भूलेंगी। असम की बहुरंगी संस्कृति ही इसकी शक्ति है। असम यात्रा के दौरान लोगों से मिलकर महसूस किया कि लोग इस बहुरंगी संस्कृति को बचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता से तैयार हैं। उनका कहना है कि असम के लोगों की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ है।बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को असम में पार्टी के प्रचार के लिए पहुंचीं थीं। गुवाहाटी पहुंचने के तुरंत बाद प्रियंका गांधी प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना की। मंदिर का पुनर्निर्माण 1565 में कोच राजा नरनारायण द्वारा किया गया था और यह भारत के 51 पवित्र स्थलों में से एक है। इसके अलावा प्रियंका ने लखीमपुर का भी दौरा किया। यहां उन्होंने चाय बागानों में काम करने वाले लोकल लोगों के साथ पारंपरिक झुमुर नृत्य भी किया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q8pj2T
कोई टिप्पणी नहीं