Breaking News

बेटी ने अपनी ही मां को दी सजा-ए-मौत, खौफनाक मंजर को देखने के लिए मजबूर हुआ पिता, जानिए पूरा मामला


ईरान में एक बेटी ने अपनी की मां को सजा-ए-मौत दे डाली। ईरान के कानून के अनुसार, किसी भी दोषी को उसके जुर्म के बराबर की सजा दिए जाने का प्रावधान है। इसी कानून के तहत मरियम करीमी नाम की महिला को उसी की बेटी ने ईरान के उत्तरी इलाके में स्थित राश्ट सेंट्रल जेल में फांसी दी। मरियम करीमी पर अपने अत्याचारी पति की हत्या करने का आरोप था और बेटी ने कथित तौर पर पिता की हत्या के लिए अपनी मां को माफ करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने मौत के बदले दी जाने वाली हर्जाना राशि को भी ठुकरा दिया। बेटी ने अपनी खुद की मां को अपने हाथों से फांसी पर चढ़ाने का फैसला किया।जानकारी के अनुसार मरियम का पति उससे मारपीट करता था। इसलिए मरियम के पिता इब्राहिम उसका तलाक करवाना चाहते थे, लेकिन उसका पति इस बात के लिए राजी नहीं था। उलटे उसने मरियम के साथ ज्यादा मारपीट शुरू कर दी थी। हालांकि यह अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इब्राहिम को इस मामले में सजा क्यों नहीं मिली, लेकिन 13 मार्च को उसे अपनी बेटी को फांसी के तख्ते पर झूलते हुए देखने पर मजबूर होना पड़ा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3d77A7z

कोई टिप्पणी नहीं