तलाक लेने वाली है किम कार्दशियन, उनके पति की संपत्ति उड़ा देगी होश, डेढ़ करोड़ में कटवाते हैं बाल

अमरीकी स्टार और सुपर मॉडल किम कार्दशियन अपने पति केन्य वेस्ट से तलाक ले रही हैं। किम ने तलाक की एवज में केन्य से 2.1 बिलियन डॉलर मांगे हैं। ऐसे में अब चर्चा हो रही अमरीकी रैपर केन्य वेस्ट की संपत्ति की। दरअसल, केन्य दुनिया के सबसे अमीर सिंगर्स में से एक हैं। वो राजाओं जैसी जिंदगी जीने के शौकीन हैं।केन्य की शाही जिंदगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने साढ़े चार अरब के बंगले में सोने के टॉयलेट्स लगवा रखे हैं। सोने के इन चार टॉयलेट्स की कीमत साढ़े पांच करोड़ से ज्यादा की है। इतना ही नहीं अपने मकान को और ज्यादा आलीशान बनाने के लिए केन्य ने बंगले के आस-पास की आठ एकड़ जमीन खरीदकर उसे भी घर के गार्डन में मिलाया। इस जमीन की कीमत भी साढ़े तीन अरब है। आठ बेडरूम, दस बाथरूम और स्वीमिंग पूल वाले आलीशान बंगले को महंगे शोपीसों से सजाया गया है। जिनमें से कई सोने और डायमंड से बने हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। उनके फ्रिज में भी स्वारोवस्की वर्क है। इसी के साथ केन्य कई रेस्टोरेंट्स, सैलून, एक इवेंट बिल्डिंग, एक पर्वत शृंखला के साथ ही एक झील के भी मालिक हैं।केन्य अपने घर पर ही करोड़ों खर्च नहीं करते, बल्कि खुद पर भी करोड़ों रुपए लुटाते हैं। केन्य के शाही लाइफस्टाइल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह हर साल अपने हेयर कट पर डेढ़ करोड़ रुपए खर्च करते हैं। इतना ही नहीं महंगे ब्रांडस पहनने के शौकीन केन्य ने अपने दांतों में भी डायमंड लगवा रखे हैं। साल 2010 में, उन्होंने द एलेन डीजेनरेस शो में खुलासा किया कि उन्होंने अपने नीचे के दांतों पर हीरे और सोने का ग्रिल लगा रखा है। उन्होंने कहा कि ऐसा उन्होंने कूल दिखने के लिए किया है।मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार केन्य ने किम को करोड़ों के गिफ्ट्स भी दिए। अपनी करीब छह साल की शादी में केन्य ने किम को कई महंगी गाडिय़ां, ज्वैलरी, महंगी घडिय़ां गिफ्ट कीं। इतना ही नहीं केन्य ने किम को 29 लाख का हैंड पेंट किया बैग भी गिफ्ट किया था, जो चर्चा में रहा था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3f8S0Lb
कोई टिप्पणी नहीं