वनडे करियर में छठी बार ऐसी गलती कर गए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन मंगलवार को अपने वनडे करियर में छठी बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए।धवन इंग्लैंड के साथ यहां के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए पहले वनडे मुकाबले में 98 रनों पर आउट हुए। धवन ने 106 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्के लगाए। अपने करियर का 140वां मैच खेल रहे धवन का वनडे मैचों में यह 31वां अर्धशतक है। वह अब तक कुल 17 शतक लगा चुके हैं।धवन इससे पहले 97 नाबाद, 96, 95, 94 और 91 रनों की पारियां खेल चुके हैं। वनडे में धवन का सर्वोच्च व्यक्तिगत योग 143 रन है, जो उन्होंने 2019 में मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vV4QCL
कोई टिप्पणी नहीं