Breaking News

एपल को भारी पड़ गया मोबाइल संग चार्जर न देना, लगा इतने करोड़ का जुर्माना


विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी एपल को ब्राजील के एक उपभोक्ता को मोबाइल के साथ चार्जर न देना भारी पड़ गया। इस उपभोक्ता ने अपने साथ हुए धोखे के खिलाफ आवाज उठाई और आखिरकार कंपनी पर 14.48 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया। यह जुर्माना उपभोक्ता अधिकार संरक्षण एजेंसी ने एपल पर लगाया है। एजेंसी का मानना है कि कंपनी ने भ्रामक विज्ञापन दिए और गलत कारोबारी आचरण किया।जानकारी के अनुसार पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए एपल आईफोन-12 के साथ उपभोक्ता को न चार्जर दिया जा रहा है, न ही ईयरबड्स। फोन सिर्फ यूएसबी-सी केबल के साथ बेचा जा रहा है। कंपनी का दावा था, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ऐसा किया है। ब्राजील की उपभोक्ता संरक्षण एजेंसी प्रोकॉन-एसपी ने नवंबर में एपल को इसे साबित करने को कहा, लेकिन कंपनी इस तर्क को साबित नहीं कर सकी। ऐसे में एजेंसी ने माना, यह उपभोक्ता अधिकार के खिलाफ है।एपल ने आईफोन 11 को लेकर दावा किया था कि यह फोन पानी में खराब नहीं होगा, लेकिन कंपनी का यह दावा भी गलत निकला। एजेंसी के अनुसार आईफोन 11 पर पानी का असर हुआ और उपभोक्ताओं पर समस्या पर कंपनी ने ध्यान नहीं दिया। यहां तक कि खराब फोन भी नहीं सुधारे। यह कंपनी के विज्ञापन को भ्रामक साबित करता है। एजेंसी ने फोन अपडेट की समस्या व अनुचित शर्तों का मामला भी उठाते हुए कहा कि यह बेहद गलत आचरण है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NDdZP8

कोई टिप्पणी नहीं