Breaking News

ट्विटर-फेसबुक को बड़ा झटका देने की तैयारी में हैं डोनाल्ड ट्रंप, जल्द शुरु करेंगे ऐसा बड़ा काम


अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब ट्विटर-फेसबुक जैसी कई सोशल मीडिया साइट्स को टक्कर देने की तैयारी में हैं। गौरतलब है कि कैपिटल इमारत पर छह जनवरी को हुए हमले के बाद ट्विटर, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया साइटों ने तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप को निलंबित कर दिया था, लेकिन अब ट्रंप खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार के अनुसार यह साइट अगले तीन माह में बनकर तैयार हो जाएगी।गौरतलब है कि अमरीकी राजधानी वॉशिंगटन में बवाल और हिंसा के बाद तमाम सोशल मीडिया कंपनियों ने ट्रंप को बैन कर दिया था। सोशल मीडिया पर ट्रंप के बैन होने की शुरुआत गूगल और एपल ने अपने एप स्टोर से की थी। इसके बाद फेसबुक और ट्विटर के बाद यूट्यूब ने भी ट्रंप की ओर से अपलोड किए गए नए वीडियो कंटेंट को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया था। साथ ही उनके चैनल को सेवा शर्तों के उल्लंघन के आरोप में सस्पेंड किया गया था।सोशल मीडिया साइट्स का आरोप था कि ट्रंप के अकाउंट से लगातार गलत सूचनाएं, भड़काऊ भाषण जैसे पोस्ट होते थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3r4cffD

कोई टिप्पणी नहीं